728x90 AdSpace

Tuesday, September 15, 2020

दिल्लीः उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित, सेल्फ आइसोलेशन में गए

 

सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र से पहले दिन कुल 24 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए. इस बीच दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि खुद को सेल्फ आइसोलेशन में कर लिया है.




स्टोरी हाइलाइट्स
  • दिल्ली के 3 अन्य विधायक भी कोरोना संक्रमित
  • विधानसभा के 3 अन्य स्टाफ भी हुए संक्रमित
  • आज 180 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई

कोरोना संकट तेजी से देशभर में फैलता जा रहा है. आज सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र से पहले दिन कुल 24 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए तो इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को सेल्फ आइसोलेशन कर लिया है.



उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, 'हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है. फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है. मैं पूरी तरह ठीक हूं. आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा.' इससे पहले सोमवार को दिल्ली के 3 अन्य विधायक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे.





दिल्लीः उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित, सेल्फ आइसोलेशन में गए Reviewed by AajTakSweta on September 15, 2020 Rating: 5   सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र से पहले दिन कुल 24 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए. इस बीच दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना स...

No comments: