728x90 AdSpace

Saturday, April 4, 2020

Delhi: Doctor came in contact with Corona patient, 108 staff Quarantine of Gangaram Hospital

दिल्ली: कोरोना मरीज के संपर्क में आए डॉक्टर, गंगाराम अस्पताल के 108 स्टाफ क्वारनटीन



दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दो ऐसे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो इस अस्पताल में दूसरी बीमारियों का इलाज कराने आए थे. पहले इन मरीजों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे, लेकिन जब इनका टेस्ट किया गया तो ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए. माना जा रहा है कि इन दो मरीजों के संपर्क में कुछ डॉक्टर और नर्स आए थे, फिर इनके संपर्क में अस्पताल के दूसरे कर्मी भी 


  • गंगाराम अस्पताल के 108 स्टाफ क्वारनटीन
  • कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे
  • 23 लोगों को अस्पताल में क्वारनटीन किया गया

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 108 स्टाफ को क्वारनटीन कर दिया गया है. इन 108 लोगों में से सीनियर डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ शामिल हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से अस्पताल प्रशासन ने ये फैसला लिया है.

बता दें कि यहां पर दो ऐसे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो इस अस्पताल में दूसरी बीमारियों का इलाज कराने आए थे. पहले इन मरीजों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे, लेकिन जब इनका टेस्ट किया गया तो ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए डॉक्टर

माना जा रहा है कि इन दो मरीजों के संपर्क में कुछ डॉक्टर और नर्स आए थे, फिर इनके संपर्क में अस्पताल के दूसरे कर्मी भी आए. एहतियातन प्रशासन ने अस्पताल के कुल 108 लोगों को क्वारनटीन कर दिया है. इन 108 लोगों में से 23 को अस्पताल में ही क्वारनटीन किया गया है, जबकि 85 लोगों को होम क्वारनटीन का आदेश दिया गया है.



बता दें कि दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी कुछ डॉक्टर कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थे, इसके बाद उन्हें भी क्वारनटीन कर दिया गया था.

दिल्ली में 380 से ज्यादा कोरोना मरीज

इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 386 हो गई है. इनमें से 9 लोगों का इलाज किया जा चुका है, जबकि 6 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

Delhi: Doctor came in contact with Corona patient, 108 staff Quarantine of Gangaram Hospital Reviewed by AajTakSweta on April 04, 2020 Rating: 5 दिल्ली: कोरोना मरीज के संपर्क में आए डॉक्टर, गंगाराम अस्पताल के 108 स्टाफ क्वारनटीन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दो ऐसे लोग कोरोना पॉजिट...

No comments: