728x90 AdSpace

Saturday, February 15, 2020

The ring descended from a height of 90 thousand feet on the ground, then proposed to the girlfriend

जमीन पर 90 हजार फीट की ऊंचाई से उतरी अंगूठी, फिर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज



लड़ाकू विमान के पायलट ने अनोखे अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज. आसमान से मंगवाई अंगूठी.





सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एयर फोर्स पायलट अनोखे अंदाज में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते देखा जा सकता है. असल में अमेरिकी एयर फोर्स के पायलट स्टुअर्ट शिप्पी गर्लफ्रेंड मैरी लिस्मन को प्रपोज करने के लिए एक खास बैलून से अंगूठी को अंतरिक्ष में भेजते हैं. अंतरिक्ष में बैलून नष्ट होने तक अंगूठी 90 हजार फीट की यात्रा पूरी करती है और फिर वापस धरती पर आ जाती है.

स्टुअर्ट शिप्पी अमेरिका के मिसूरी के रहने वाले हैं. फाइटर विमान उड़ाने वाले शिप्पी ने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रिंग को अंतरिक्ष में भेजने का प्लान बनाया था. हालांकि, उन्होंने असली एन्गेजमेंट रिंग की जगह एक मॉडल रिंग ही अंतरिक्ष में भेजी. उन्होंने जिस बैलून का इस्तेमाल किया उसमें कैमरा भी लगा था. इससे रिंग की पूरी जर्नी कैमरे में कैद हो गई.


पायलट शिप्पी ने बताया कि इस स्टंट को पूरा करने के लिए उन्हें पायलट की ट्रेनिंग और कॉलेज में एयर इंजीनियरिंग की डिग्री, दोनों से हासिल नॉलेज का इस्तेमाल करना पड़ा. अंतरिक्ष में अंगूठी भेजने से पहले उन्होंने कई बार सिक्कों को अंतरिक्ष में भेजकर ट्राई भी किया था.


शिप्पी ने बताया कि उन्हें भरोसा नहीं था कि वे इस स्टंट को अंजाम दे पाएंगे. अगर कुछ भी गलत होता तो पूरा आइडिया ही फेल हो जाता. जब बैलून अंतरिक्ष में नष्ट हो गया तो रिंग धरती पर वापस गिरा. जीपीएस की मदद से स्टुअर्ट ने रिंग जमीन पर गिरने के बाद ढूंढ लिया. जैसे ही गर्लफ्रेंड अंतरिक्ष से गिरती अंगूठी को देख रही थी, उसी दौरान पायलट ने असली रिंग गर्लफ्रेंड की ओर आगे कर दिया और शादी का प्रस्ताव दे डाला.



The ring descended from a height of 90 thousand feet on the ground, then proposed to the girlfriend Reviewed by AajTakSweta on February 15, 2020 Rating: 5 जमीन पर 90 हजार फीट की ऊंचाई से उतरी अंगूठी, फिर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज लड़ाकू विमान के पायलट ने अनोखे अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपो...

No comments: