728x90 AdSpace

Tuesday, February 11, 2020

Ind vs NZ: Kohli said after losing the series 0-3 - we were not entitled to win

IND vs NZ: 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद बोले कोहली- हम जीत के हकदार नहीं थे




विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद खराब गेंदबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीम में धैर्य की कमी दिखी.






  • हम हाथ आए मौकों को भुनाने में नाकाम रहे'
  • 'हमारे प्रयास मैच जीतने के लिए काफी नहीं थे’

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद खराब गेंदबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीम में धैर्य की कमी दिखी. न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मिली 0-5 की हार का बदला चुकता किया.

भारतीय टीम का वनडे सीरीज में 31 साल के बाद सूपड़ा साफ हुआ है. कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘हम उतना खराब भी नहीं खेले जैसा कि सीरीज के अंतिम परिणाम में दिख रहा है. हमें जो मौके मिले हम उन्हें भुनाने में नाकाम रहे. हमारे प्रयास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को जीतने के लिए काफी नहीं थे.’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘गेंद से हम नियमित अंतरराल पर विकेट चटकाने में नाकाम रहे. हमारी फील्डिंग बिल्कुल अच्छी नहीं रही. हम इतना बुरा भी नहीं खेले, लेकिन जब आप मौके भुनाने में नाकाम रहेंगे तो फिर आप जीत के हकदार नहीं रहते.’



उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजों ने कठिन परिस्थितियों से अच्छी वापसी की जो सकारात्मक संकेत है, लेकिन हमने जिस तरह से क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की वह काफी नहीं था.’ टूर्नामेंट मेंभारतीय गेंदबाजों की नाकामी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज में एक विकेट भी नहीं ले सके और भारतीय आक्रमण एक बार भी न्यूजीलैंड की पूरी पारी को समेटने में नाकाम रहा.



कोहली ने न्यूजीलैंड की तारीफ करते हुए कहा, ‘न्यूजीलैंड ने शानदार तरीके से खेला। हम जीत के हकदार नहीं थे, क्योंकि हमने धैर्य नहीं दिखाया.’ भारतीय बल्लेबाजी की धुरी माने जाने वाले कोहली ने कहा कि टीम इस निराशा की भरपाई 21 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में करेगी.



उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के कारण हर टेस्ट मैच का अपना महत्व है. टेस्ट में हमारी टीम काफी संतुलित है और हमें लगता है कि हम सीरीज जीत सकते हैं. लेकिन इसके लिए हमें सही मानसिकता के साथ मैदान में उतरना होगा.’

Ind vs NZ: Kohli said after losing the series 0-3 - we were not entitled to win Reviewed by AajTakSweta on February 11, 2020 Rating: 5 IND vs NZ: 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद बोले कोहली- हम जीत के हकदार नहीं थे विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा सा...

No comments: