728x90 AdSpace

Friday, January 31, 2020

WhatsApp support will not be available in millions of smartphones from tomorrow, check your phone

कल से लाखों स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट, चेक करें अपना फोन






एक फरवरी 2020  से WhatsApp का सपोर्ट कुछ स्मार्टफोन  से खत्म किया जा रहा है.  कंपनी ने इसके बारे में पहले से ही लोगों को अगाह करना शुरू कर दिया था.




इससे पहले भी कंपनी ने Windows और BlackBerry ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स से सपोर्ट खत्म किया था.





मौजूदा समय में WhatsApp iOS 9 या इससे ऊपर के मोबाइल ओएस पर चलता है. एंड्रॉयड की बात करें तो यहां 4.0.3 या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में काम करता है.


फीचर फोन जिनमें Kai OS 2.5.1 या इससे ऊपर का वर्जन है, इनमें भी  WhatsApp चलता है. लेकिन इन ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स में कल से कंपनी अपडेट देना बंद कर रही है.



अगर आपके स्मार्टफोन Android 2.3.7 या इससे नीचे का वर्जन है तो आपक  स्मार्टफोन में WhatsApp का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा.


अगर आप आईफोन यूज करते हैं और आपके पास iOS 8 या इससे पुराना वर्जन का ऑपरेटिंग सिस्टम है तो भी आपको वॉट्सऐप का अपडेट नहीं मिलेगा



Windows OS वाला  स्मार्टफोन यूज करते हैं तो भी आपको WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि ये फैसला मुश्किल था, लेकिन यूजर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस दिलाने के लिए ऐसा करना पड़ा है.



WhatsApp की तरफ से यूजर्स को सलाह दी गई है कि अगर वो इनमें से कोई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन यूज करते हैं तो इन्हें WhatsApp के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए अपग्रेड कर लें.



WhatsApp support will not be available in millions of smartphones from tomorrow, check your phone Reviewed by AajTakSweta on January 31, 2020 Rating: 5 कल से लाखों स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट, चेक करें अपना फोन एक फरवरी 2020  से WhatsApp का सपोर्ट कुछ स्मार्टफोन  से ...

No comments: