728x90 AdSpace

Friday, January 31, 2020

Farrukhabad Hostage Case: 11 hours, 23 innocent and 1 freak: know what happened in Farrukhabad

Farrukhabad Hostage Case: 11 घंटे, 23 मासूम और 1 सनकी: जानिए फर्रुखाबाद में कब-क्या हुआ



Farrukhabad news: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हथियारबंद सिरफिरे का एनकाउंटर कर यूपी पुलिस की टीम ने 23 बच्चों को मौत के मुंह से निकाल लिया.






  • बर्थडे पार्टी के नाम पर बच्चों को बुलाया था बदमाश
  • बात करने गए गांव वाले को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में यूपी पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें जरा सी भी चूक 23 बच्चों की जान ले सकती थी. एक तरफ घर में हथियारबंद सिरफिरे के निशाने पर 23 मासूम थे तो दूसरी तरफ यूपी पुलिस की पूरी फौज. इसके बावजूद, NSG तक को बुलाने की नौबत आ गई, लेकिन इससे पहले कि NSG मौके पर पहुंचती यूपी पुलिस ने ऑपेरशन बंधक को सफलतापूर्वक अपने अंजाम तक पहुंचा दिया. पुलिस ने हथियारबंद सिरफिरे सुभाष बाथम का एनकाउंटर कर सभी 23 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया.

11 घंटे, 23 मासूम और 1 सनकी... कब क्या हुआ...?

गुरुवार दोपहर 2 बजे: बदमाश सुभाष बाथम ने बेटी के जन्मदिन पर बच्चों को घर बुलाया.

4 बजे: बाथम के घर पर आयोजित बर्थडे पार्टी में बच्चे पहुंचे.

5 बजे: सुभाष ने छत पर पहुंचकर बताया कि उसने बच्चों को बंधक बना लिया है.

5:30 बजे: गांव वालों ने एक व्यक्ति को सुभाष से बात करने भेजा लेकिन बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी. इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई. 30 मिनट बाद पुलिस फोर्स पहुंची.

6 बजे: पुलिस ने सुभाष से बातचीत शुरू की. इस बीच आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हुए. इसी दौरान SHO मुहमदबाद को भी चोट लगी.

6:15 बजे: आरोपी ने घर के अंदर से तार के जरिए हथगोला (लो रेडिएंट बम) फेंका. ये घर के बाहर की दीवार गिरा और SHO घायल हो गए.

Farrukhabad Hostage Case: 11 hours, 23 innocent and 1 freak: know what happened in Farrukhabad Reviewed by AajTakSweta on January 31, 2020 Rating: 5 Farrukhabad Hostage Case: 11 घंटे, 23 मासूम और 1 सनकी: जानिए फर्रुखाबाद में कब-क्या हुआ Farrukhabad news: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हथि...

No comments: