728x90 AdSpace

Sunday, April 5, 2020

The country will light the lamp today to eradicate the darkness of Corona epidemic, PM Modi appealed

कोरोना महामारी का अंधकार मिटाने के लिए आज दीप जलाएगा देश, पीएम मोदी ने की थी अपील



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वीडियो संदेश में कहा था कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है. इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की.





  • कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत: पीएम
  • पीएम मोदी की आज रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है. संकट के इस वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुटता का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल को लाइटें बंद रखने का आह्वान किया. ऐसे में देश की जनता भी आज रात दीया, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने को तैयार है.



कोरोना संकट के चलते देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वीडियो संदेश दिया था. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है. इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है.



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि 5 अप्रैल रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लोग अपने घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे-खिड़की पर खड़े होकर दीया, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट-टॉर्च से रोशनी करें. इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं. पीएम ने कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है.

The country will light the lamp today to eradicate the darkness of Corona epidemic, PM Modi appealed Reviewed by AajTakSweta on April 05, 2020 Rating: 5 कोरोना महामारी का अंधकार मिटाने के लिए आज दीप जलाएगा देश, पीएम मोदी ने की थी अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वीडियो संदेश में कहा था क...

No comments: